सिन्धी मेला समिति में आपका स्वागत है
सिन्ध से आकर हमारे बड़ों ने यहां खूब संघर्ष और मेहनत करने के बाद एक मुकाम तो हासिल किया लेकिन वक्त के साथ-साथ उन्हें लग रहा था कि कहीं कुछ छूट तो नहीं रहा है…
तब यह तय किया गया कि नई पीढ़ी को अपनी परम्पराओं और संस्कारों से अवगत कराने के लिए छोटा सिन्ध बनाएं। तब पहली बार सुंदरवन नर्सरी के प्रांगण में एक दिवसीय सिन्धी मेले का आयोजन किया गया, जिसे भोपाल के सिन्धी समाज ने अत्यंत सराहा। विगत 27 वर्षों से ये पारिवारिक सिन्धी मेला निरंतर नवीन प्रयोगों के साथ प्रदेश में ऊंचाइयों के मुकाम पर पहुंचा है।
इस इस वर्ष पारिवारिक सिन्धी मेला 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा है।
मेले के आकर्षक रंग
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम टप्पू सेना के चहेते टप्पू, गोली और गोगी एवं अन्य कलाकार आपके साथ मिलकर धूम मचाएंगे।
- मशहूर देसी लेडी गागा पिंकी मैदासानी, मुंबई, शुभम नाथानी और Symphony बैंड अपने सिन्धी तरानों से समाज का मनोरंजन कराएंगे।
- रैम्प वॉकिंग, बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस कम्पटीशन इत्यादि मेले के नए रंग होंगे।
- सिन्धी फन क्विज़, म्यूजिकल चेयर रेस, छज्ज (महिला-पुरुष) प्रस्तुति।
- शान-ए-सिन्धियत, ओल्ड इज़ गोल्ड, लकी फैमिली ऑफ द ईवेन्ट इत्यादि ढेरों मेला पुरस्कार।
- आकर्षक आतिशबाजी।
- स्वादिष्ट व्यंजनों की विविधता से भरपूर फूड जोन।

नवीनतम कार्यक्रम



